जनवरी 4, 2026 6:28 अपराह्न

printer

यूएई ने कहा, यमन के घटनाक्रम पर रखे हुए है कड़ी नजर

संयुक्त अरब अमीरात-यूएई ने कहा है कि वह यमन के घटनाक्रम पर करीब से नजर बनाए हुए है। यूएई ने लगातार बढते तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए यमन के लोगों से संयम बरतने और देश में सुरक्षा तथा स्थिरता बनाए रखने का आग्रह किया है।

एक बयान में यूएई ने यमन के लोगों से टकराव के बजाय बातचीत को प्राथमिकता देने और स्थायी राजनीतिक समाधान से मतभेदों को सुलझाने का आह्वान किया। बयान में कहा गया है कि किसी भी समाधान में यमन और उसके लोगों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बयान में यह भी कहा गया है कि तनाव कम करना और रचनात्मक बातचीत मौजूदा चुनौतियों से निपटने और यमन और क्षेत्र में स्थायी स्थिरता हासिल करने का सबसे प्रभावी उपाय है।