संयुक्त अरब अमीरात की साइबर सिक्यूरिटी काउंसिल ने कहा है कि देश को अस्थिर करने और आवश्यक सेवाओं को बाधित करने की मंशा से किए गए साइबर हमलों को नाकाम कर दिया गया है।
ये हमले आतंकी प्रकृति के थे जिनका लक्ष्य देश के डिजिटल बुनियादी ढांचे और महत्वपूर्ण क्षेत्रों को निशाना बनाना था।
परिषद ने बताया कि इन हमलों में नेटवर्क में घुसपैठ, रैंसमवेयर के प्रसार और राष्ट्रीय प्लेटफार्मों को निशाना बनाकर व्यवस्थित धोखाधड़ी के प्रयास शामिल थे।