फ़रवरी 8, 2026 5:57 अपराह्न

printer

यूआईडीएआई ने स्कूली बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अभियान पूरा किया

भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण ने एक करोड़ से अधिक स्‍कूली बच्‍चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य पूरा कर लिया है। इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालयों और राज्‍यों के शिक्षा विभागों ने मिशन मोड में काम करते हुए मात्र पांच महीने में 83 हजार स्‍कूलों में बायोमेट्रिक अपडेट शिविर आयोजित किए।

इसके लिए बच्‍चों को प्रोत्‍साहित करने और यह सेवा सभी को सुलभ बनाने के लिए प्राधिकरण ने पहली अक्‍तूबर 2025 से इस वर्ष 30 सितम्‍बर तक 7 से 15 वर्ष के आयु वर्ग के लिए शुल्‍क माफ कर दिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला