अक्टूबर 17, 2025 8:12 अपराह्न

printer

यूआईडीएआई ने देश के रचनात्मक व्‍यक्तियों को आधार का शुभंकर प्रतीक बनाने के लिए आमंत्रित किया

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण – यूआईडीएआई ने देश के रचनात्मक व्‍यक्तियों को आधार का शुभंकर प्रतीक बनाने के लिए आमंत्रित किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए आवेदन 31 अक्‍तूबर तक MyGov पोर्टल पर खुले रहेंगे।

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य एक अनूठा और यादगार शुभंकर बनाना है जो आधार के विश्वास, समावेशिता, सशक्तिकरण और डिजिटल नवाचार जैसे मूल मूल्यों को दर्शाता हो। मंत्रालय ने कहा कि शुभंकर प्रतीक सभी आयु वर्गों के लिए संचार को अधिक प्रासंगिक और आकर्षक बनाएगा। प्रतियोगिता में एक प्रमाण पत्र के साथ 1 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा।