मार्च 14, 2026 6:42 पूर्वाह्न

printer

युवा संगम के छठे चरण के लिए 18 मार्च तक कराएं पंजीकरण

युवा संगम के छठे चरण के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। शिक्षा मंत्रालय ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत देशभर के युवाओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 मार्च है। इच्छुक युवा ebsb.aicte-india.org वेबसाइट के जरिेए पंजीकरण कर सकते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और नवाचार तंत्र को नजदीक से जानने और अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है।