मार्च 30, 2024 7:37 अपराह्न

printer

युवा संगम कार्यक्रम के तहत रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान, आइआइएम पहुंचे पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राजभवन का दीदार किया

युवा संगम कार्यक्रम के तहत रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान, आइआइएम पहुंचे पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज राजभवन का दीदार किया। मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के प्रधान सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा संगम कार्यक्रम के तहत यहां आने वाले विद्यार्थियों का यह तीसरा दल है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से विद्यार्थी भी रांची स्थित राजभवन का परिदर्शन कर चुके हैं। राजभवन का परिदर्शन कर पंजाब के विद्यार्थी भी काफी उत्साहित दिखे।