मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 25, 2024 7:57 पूर्वाह्न

printer

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कार 2024 के लिए आमंत्रित किए आवेदन

युवा मामले और खेल मंत्रालय ने खेल पुरस्कार 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन को पुरस्कृत करने के लिए यह पुरस्कार हर साल प्रदान किये जाते हैं। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार किसी खिलाड़ी द्वारा खेल में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।

 

अर्जुन पुरस्कार किसी खिलाड़ी को लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) इस क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए दिया जाएगा। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक विजेता तैयार करने वाले कोचों को दिया जाता है। पुरस्कार के लिए पात्र खिलाड़ी, कोच और संस्था के 14 नवंबर तक ऑनलाइन पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर आवेदन जमा कर सकेंगे।