युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने 2026 के एशियाई खेलों और अन्य खेल प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और टीमों की भागीदारी के लिए चयन नियम निर्धारित किए हैं। इसका उद्देश्य प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना है ताकि पदक जीतने के वास्तविक हकदार खिलाड़ियों को ही प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिल सके। इसमें एशियाई खेलों, पैरा एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों, यूथ ओलिम्पिक खेलों और एशियाई युवा खेलों जैसी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के बारे में निर्णय लेने के दिशा-निर्देश होंगे।
ओलिम्पिक और अन्य अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए ये नियम लागू नहीं होंगे क्योंकि इनमें किसी एथलीट या टीम की भागीदारी संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संघों की ओर से तय क्वालिफिकेशन मापदंड से निर्धारित होती है।