मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 1, 2023 9:17 अपराह्न | अनुराग-प्रज्ञानानंद

printer

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद को सम्मानित किया

 
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज शतरंज ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंद को सम्मानित किया। प्रज्ञानानंद ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर प्रज्ञानानंद ग्रैंडमास्टर के माता-पिता भी उपस्थित थे।

श्री ठाकुर ने प्रज्ञानानंद और उनके माता-पिता को हिमाचली रीति-रिवाज के अनुसार सम्मानित किया। श्री ठाकुर ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रज्ञानानंद में बहुत कम उम्र में अद्भुत प्रतिभा है।

श्री ठाकुर ने खेल के क्षेत्र में देश के शानदार प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में किये गये बदलावों को दिया। उन्‍होंने कहा कि भारत आने वाले दिनों में एक खेल महाशक्ति के रूप में उभरेगा।