दिसम्बर 10, 2024 7:33 अपराह्न

printer

युवाओं की ऊर्जा, गति और कौशल ही नए भारत को देगी आकार- राज्यपाल

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा है कि युवाओं की ऊर्जा, गति और कौशल ही नए भारत को आकार देगी। वे आज वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विश्वास जताया कि आज की युवा पीढ़ी अपने कौशल, नवाचार और समर्पण से विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगी।

 

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचेन, क्वांटम कंप्यूटिंग और मेटावर्स जैसी आधुनिक तकनीकों में दक्षता हासिल करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों के माध्यम से शिक्षा, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा सकते हैं। दीक्षांत समारोह में 5 हजार 387 विद्यार्थियों को स्नातक और परास्नातक डिग्रियां दी गई, जबकि 43 विद्यार्थियों को मेडल प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर भारतीय कंप्यूटर विज्ञान के अग्रणी और सुपर कंप्यूटर के जनक, पद्मभूषण डॉ. विजय पांडुरंग भटकर, को डी. लिट. और ‘‘टॉयमैन ऑफ इंडिया’’ के नाम से प्रसिद्ध, पद्मश्री अरविंद कुमार गुप्ता को डीएससी की मानद उपाधि दी गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला