मार्च 15, 2026 8:52 अपराह्न

printer

युद्ध का स्वरूप तेजी से प्रौद्योगिकी-आधारित होता जा रहा है: प्रौद्योगिकी मंत्री

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि युद्ध का स्वरूप तेजी से प्रौद्योगिकी-आधारित होता जा रहा है। इसमें उन्नत प्रौद्योगिकियां राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक तैयारियों में निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। श्री सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित वैकल्पिक मीडिया सम्मेलन में यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और उन्नत वैज्ञानिक अनुसंधान जैसे क्षेत्र देश की भविष्य की सुरक्षा संरचना और राष्ट्रीय विकास को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला