थाईलैंड ने आज युद्धविराम समझौते के अन्तर्गत 18 कंबोडियाई सैनिकों को रिहा कर दिया। दोनों देशों ने 27 दिसंबर को युद्धविराम पर सहमति जताई थी, जिससे लगभग 20 दिन चले संघर्ष का अंत हो गया।
इस युद्ध में लगभग एक 100 लोग मारे गए। वहीं दोनों देशों के पांच लाख से अधिक नागरिक विस्थापित हो गए। इस युद्ध में लड़ाकू विमान, रॉकेट और तोपखाने से गोलाबारी शामिल थी।
कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता माली सोचेता ने बताया कि थाई हिरासत में 155 दिनों के बाद सैनिकों को आज एक सीमा चौकी पर स्थानांतरित कर दिया गया।