मई 15, 2024 7:24 अपराह्न

printer

युक्रेन ने रूस की सेना के लगातार दबाव के बाद खार्किव के सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांवों से सैनिकों को वापस बुला लिया है

  

 युक्रेन ने रूस की सेना के लगातार दबाव के बाद खार्किव के सीमावर्ती क्षेत्र के कई गांवों से सैनिकों को वापस बुला लिया है। युक्रेन के सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि नुकसान से बचने के लिए लुकयान्‍सी और वोवचानस्क क्षेत्रों से सैनिकों को हटाने का निर्णय लिया गया था।

 उधर, रूस ने दावा किया है कि उसकी सेना ने दक्षिणी ज़ापोरिज़िया क्षेत्र में रोबोटिन गांव सहित दो अतिरिक्त बस्तियों, लुकयान्‍सी और हील्‍बोके पर नियंत्रण कर लिया है। युक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अपनी सभी विदेश यात्राएं रद्द कर दी हैं।

 इसी घटनाक्रम में अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कीव की यात्रा के दौरान, युक्रेन के युद्ध प्रयासों के समर्थन में दो अरब डॉलर की अतिरिक्त सैन्य सहायता की घोषणा की। यह निर्णय पिछले महीने अमरीकी कांग्रेस द्वारा 61 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को पारित करने के कुछ सप्ताह बाद आया है।