मार्च 11, 2025 12:02 अपराह्न

printer

युकी भांबरी और आंद्रे गोरानसन इंडियन वेल्स मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

भारत के युकी भांबरी और स्वीडन के उनके जोड़ीदार आंद्रे गोरानसन ने अमरीका के कैलिफोर्निया में इंडियन वेल्स ओपन टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष डबल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जोड़ी ने पोलैंड के जान ज़िलिंस्की और बेल्जियम के सैंडर गिले को हराया। पहला सेट हारने के बाद उन्‍होंने दूसरे और तीसरे सेट में जीत हासिल की। अब इनका सामना आज रात फिनलैंड के हैरी हेलियोवारा और यूनाइटेड किंगडम के हेनरी पैटन की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा। इससे पहले, अनुभवी भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और उनके क्रोएशियाई जोड़ीदार इवान डोडिग को टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होना पड़ा।