दिसम्बर 6, 2025 10:23 अपराह्न

printer

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 89 विशेष रेलगाड़ियों की घोषणा की

 

रेलवे आज से अगले तीन दिन तक विभिन्न डिविजनों में 89 विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। सर्दियों के मौसम में बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष रेलगाड़ियां चलाने की घोषणा की गई है।

 

मध्य रेलवे में, पुणे से बेंगलुरु, पुणे से दिल्ली और मुंबई से दिल्ली सहित विभिन्न मार्गों पर 14 विशेष रेलगाड़ी चलाने की घोषणा की गई है। पश्चिम रेलवे में भिवानी से मुंबई और मुंबई से शकूरबस्ती सहित कई मार्गों पर सात विशेष रेलगाडि़या चलाई जाएंगी। उधर, दक्षिण मध्य रेलवे चेरलापल्ली से शालीमार, सिकंदराबाद से चेन्नई एग्मोर और हैदराबाद से मुंबई तक तीन विशेष रेलगाड़ियां चलाएगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला