आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश सर्वाधिक बाघ वाला प्रदेश है। प्रदेश में बाघों की आबादी बढ़कर 785 पहुँच गई है, यह गर्व की बात है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। डॉ. यादव ने कहा है कि वन्य प्राणियों की सुरक्षा का कार्य अत्यंत मेहनत और परिश्रम का है। समुदाय के सहयोग के बिना वन्य प्राणियों की सुरक्षा संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर जंगलों में बाघों के भविष्य को सुरक्षित करने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लेने का आहवान किया है। मुख्यमंत्री आज भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री राम निवास रावत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार विशिष्ट अथिति होंगे। यहां वन्यप्राणी और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बाघ प्रेमीजन उपस्थित रहेंगे।
Site Admin | जुलाई 29, 2024 7:56 अपराह्न
यह प्रदेश का सौभाग्य है कि मध्यप्रदेश सर्वाधिक बाघ वाला प्रदेशः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
