मई 18, 2025 1:47 अपराह्न

printer

यमुनोत्री मार्ग पर ग्रामीण आजीविका मिशन के आउटलेट, पहाड़ी उत्पाद व व्यंजन उपलब्ध

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण वेग वृद्धि परियोजना की ओर से यमुनोत्री यात्रा मार्ग के विभिन्न स्थानों पर आउटलेट खोले गए हैं, जिनमें स्थानीय उत्पादों के साथ ही पहाड़ी व्यंजन भी बेचे जा रहे हैं। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थानीय महिलाओं के स्वरोजगार के लिए बड़कोट दोबाटा में वैभव ग्राम संगठन तीर्थयात्रियों को स्थानीय उत्पादों के साथ ही बुरांस, माल्टा, पुदीने का जूस, अचार, जैम, चटनी आदि उपलब्ध करा रहा है। राजराजेश्वरी ग्राम संगठन सुनाल्डी तीर्थयात्रियों को गढ़भोजन परोस रहा है।