अप्रैल 3, 2025 6:34 अपराह्न

printer

यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। यमुना जयंती के अवसर पर आज खरसाली स्थित मंदिर के पुजारियों ने धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की। यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल ने बताया कि 30 अप्रैल को मां यमुना की डोली पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ, अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से सुबह 8 बजकर 28 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

    गंगोत्री के कपाट भी 30 अप्रैल को ही श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे, जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खोले जाएंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला