दिसम्बर 6, 2025 7:50 अपराह्न

printer

यमुना सफाई में नालों पर प्रतिबंध लगाना महत्‍वर्पूण साबित हुआ: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि यमुना सफाई में नालों पर प्रतिबंध लगाना महत्‍वर्पूण साबित हुआ है जिसमें पूर्व सरकार विफल रही थी।

 

एक निजी कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने बताया कि शहर के सभी नालों का पानी आकर यमुना में ही गिरता था, जिससे यह नदी दूषित होती थी।

 

उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली सरकार लगातार सभी नालों पर प्रतिबंध लगा रही है, जिससे नालों का पानी यमुना में न गिर सके। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सभी पड़ोसी राज्‍यों के साथ मिलकर यमुना की सफाई की दिशा में निरंतर काम किया जा रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला