दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि यमुना नदी में जल्द ही क्रूज चलाए जायेंगे। इसी संबंध में, श्री मिश्रा ने आज मुंबई में क्रूज़ निर्माण का निरीक्षण किया और बताया कि इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह क्रूज 20 जनवरी को मुंबई से रवाना होकर लगभग 4 से 5 दिनों में राजधानी में पहुंचेगा। उन्होंने आगे बताया कि फरवरी में इसका संचालन दिल्लीवासियों के लिए किया जाएगा। इस क्रूज का एक चक्कर एक घंटे का होगा जिसमें एक साथ 40 लोग इस क्रूज का आनंद ले सकेंगे।
Site Admin | जनवरी 12, 2026 8:08 अपराह्न
यमुना नदी में क्रूज चलाए जायेंगे – दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा