अगस्त 20, 2025 1:47 अपराह्न

printer

यमुना नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे

यमुना नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से काफी नीचे है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में पुराने रेलवे पुल पर आज सुबह 6:00 बजे तक जलस्तर 204.76 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से नीचे है। दिल्ली की मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रबंधन व्यवस्था चौबीसों घंटे सक्रिय है।