मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 12, 2024 7:06 अपराह्न

printer

यमुना घाटी के धार्मिक क्षेत्रों को विकसित कर श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट बनाया जाएगा- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार, उत्तरकाशी की यमुना घाटी के धार्मिक क्षेत्रों को विकसित कर श्रीकृष्ण यमुना तीर्थ सर्किट विकसित करेगी। मुख्यमंत्री ने आज डामटा में आयोजित यमुनाघाटी क्रीड़ा और सांस्कृतिक विकास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से इस क्षेत्र में आजीविका के नये अवसर पैदा होंगे और आर्थिकी को भी संबल मिलेगा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टीकरा टॉप में खेल मैदान और हेलीपैड का निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने क्रीड़ा और सांस्कृतिक विकास समारोह के लिए पांच लाख रूपये देने के साथ ही डांडा देवराणा मेला को राजकीय मेले के कैलेण्डर में सम्मिलित करने की बात कही।

 

इसके साथ ही श्री धामी ने कहा कि डामटा क्षेत्र में पॉलीटेक्नीक संस्थान की आवश्यकता का आकलन कर उचित निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि डामटा से आगे यमुनोत्री मार्ग के चौड़ीकरण के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके अलावा यमुनाघाटी क्षेत्र में रेलवे लाईन के निर्माण को लेकर भी केन्द्र सरकार से आग्रह किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला