संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने यमन में हूती द्वारा अपने नियंत्रण वाले क्षेत्रों में 11 संयुक्त राष्ट्र कर्मियों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने विश्व खाद्य कार्यक्रम परिसर में जबरन प्रवेश, संयुक्तराष्ट्र संपत्ति की जब्ती और सना में अन्य संयुक्त राष्ट्र परिसरों में प्रवेश के प्रयासों की भी निंदा की है।
श्री गुतेरस ने कहा कि वे हिरासत में लिए गए लोगों के अलावा संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय गैर-सरकारी संगठनों, नागरिक समाज और राजनयिक मिशनों के उन सभी कर्मियों की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की अपनी मांग को दृढ़ता से दोहराते हैं जिन्हें जून 2024 से तथा 2021 और 2023 से मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया है।
यमन में संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत हांस ग्रंडबर्ग ने बताया कि सना और होदेइदाह में 11 संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। उत्तरी यमन में हिरासत में लिए गए संयुक्त राष्ट्र कर्मियों की कुल संख्या 34 हो गई है।