मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 23, 2023 7:37 पूर्वाह्न | भारतीय-नाविक

printer

यमन में कई हफ्तों से फंसे 18 भारतीय नाविकों को बचा लिया गया, अदन से भारत वापस लाने की कोशिश शुरू

यमन में कई हफ्तों से फंसे 18 भारतीय नाविकों को बचा लिया गया है और वे इस समय अदन में सुरक्षित और कुशल हैं। इन लोगों को भारत वापस लाने की योजना बनाई जा रही है। इन नाविकों का जहाज पानी की गहराई की कमी के कारण यमन के अल माहरा के निश्‍तुन बंदरगाह पर फंस गया था।
   
रियाद और जिबोती में भारतीय दूतावासों के लगातार प्रयासों और यमन सरकार के सहयोग से पिछले कुछ हफ्तों से फंसे भारतीयों नाविकों को सुरक्षित निकाल लिया गया।