अक्टूबर 20, 2025 2:15 अपराह्न

printer

यमन में एलपीजी टैंकर एमवी फाल्कन में आग लगने के बाद 23 भारतीय नाविकों को बचाया गया

यमन के अदन तट पर कैमरून ध्वज वाले एलपीजी टैंकर एमवी फाल्कन में विस्फोट की घटना के बाद चालक दल के 23 सदस्यों को बचा लिया गया है, ये सभी सदस्य भारतीय हैं। यह घटना कल उस समय हुई जब जहाज अदन तट से लगभग 113 समुद्री मील की यात्रा कर दक्षिण अफ्रीकी देश जिबूती जा रहा था। घटना के सटीक कारण की जांच की जा रही है।

 

 

यूरोपीय संघ नौसेना बल के रक्षात्मक समुद्री अभियान- एस्पाइड्स के अनुसार, चालक दल के दो सदस्य अभी भी लापता हैं। एक सदस्य के एमवी फाल्कन में फंसे होने की आशंका है।