जनवरी 11, 2026 12:02 अपराह्न

printer

म्‍यामां में आम चुनाव के लिए दूसरे दौर का मतदान जारी

म्‍यामां में आज आम चुनाव के दूसरे दौर का मतदान हो रहा है। पिछले पांच वर्ष में देश में पहला आम चुनाव कराया जा रहा है। दूसरे दौर के मतदान के लिए देश के कुल तीन सौ तीस नगरों में से आज एक सौ में मतदान हो रहा है। उन क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है जहां हाल के महीनों में संघर्ष हुए हैं।

सशस्‍त्र संघर्ष के कारण तीन चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं। 28 दिसम्‍बर को पहले दौर में 102 शहरों में मतदान हुआ। चुनाव का अंतिम दौर 25 जनवरी को होगा। सशस्‍त्र संघर्ष के कारण 65 स्‍थानों पर मतदान नहीं कराया जायेगा।