अप्रैल 5, 2025 5:41 अपराह्न

printer

म्यामां के अधिकारियों ने कहा है कि बांग्लादेश में शरण लिए हुए आठ लाख रोहिंग्याओं की सूची में से एक लाख 80 हजार म्यामां वापस आने के योग्य हैं

 

    म्यामां के अधिकारियों ने कहा है कि बांग्लादेश में शरण लिए हुए आठ लाख रोहिंग्याओं की सूची में से एक लाख 80 हजार म्यामां वापस आने के योग्य हैं। बांग्‍लादेश ने कहा है कि मूल सूची म्‍यामां को 2018-20 के दौरान प्रदान की थी। यह पहली ऐसी पुष्टि सूची है जो रोहिंग्या संकट के दीर्घकालिक समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम है। म्‍यामां के अधिकारियों ने कहा है कि मूल सूची में शेष साढ़े पांच लाख रोहिंग्याओं का सत्यापन जल्‍द किया जाएगा।