मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 12, 2025 6:04 अपराह्न

printer

म्‍यामां और उसके आस-पास के इलाकों में आज सुबह 468 झटके दर्ज किए गए

म्‍यामां और थाईलैण्‍ड में गत 28 मार्च को आए 7 दशमलव 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद आज सुबह म्यामां और उसके आस-पास के इलाकों में कुल 468 झटके दर्ज किए गए हैं। थाई मौसम विभाग ने 1 दशमलव शून्‍य और 2 दशमलव 9 के बीच 184 झटके, 3 दशमलव शून्‍य और 3 दशमलव 9 के बीच 198 झटके, 4 दशमलव शून्‍य और 4 दशमलव 9 के बीच 73 झटके और 5 दशमलव शून्‍य और 5 दशमलव 9 के बीच 13 झटके दर्ज किए हैं।

थाईलैंड में, 21 हल्के झटके आए हैं, मुख्य रूप से माई होंग सोन में, जिनकी तीव्रता 1 दशमलव शून्‍य से 5 दशमलव 9 के बीच है। सबसे ताज़ा झटका आज सुबह म्यामां में दर्ज किया गया, जिसका कोई असर नहीं हुआ।