मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 14, 2024 7:18 अपराह्न | Typhoon Yagi

printer

म्‍यांमा में तूफान यागी से आई बाढ़ , दो लाख 30 हजार से अधिक लोग घरों को छोड़ने को बाध्‍य  

 

 

 

म्‍यांमा में तूफान यागी से आई बाढ़ ने दो लाख 30 हजार से अधिक लोगों को अपने घरों को छोड़ने को बाध्‍य कर दिया है। राजधानी नेपिदॉ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में हैं। देश के सैन्‍य शासन जुंटा ने बाढ़ से हुए नुकसानों को कम करने के लिए विदेशी सहायता का आग्रह किया है। सेना का कहना है कि तूफान यागी के कारण आई बाढ़ और भूस्‍खलन में कम से कम 33 लोग मारे गए हैं1 म्‍यांमा की सेना ने पहले विदेश से मानवीय सहायता प्राप्‍त करने पर रोक लगा दी थी। एक संबंधित घटनाक्रम में तूफान का प्रभाव उत्‍तरी थाईलैंड में भी गंभीर रहा है। तूफान के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्‍खलन के कारण कम से कम दस लोग मारे गए हैं।

    इस वर्ष एशिया का सबसे शक्तिशाली तूफान यागी पिछले सप्‍ताहांत में वियतनाम, चीन के द्वीप हैनान और फिलीपींस में पहले ही तबाही मचा चुका है। वियतनाम के उत्‍तरी क्षत्र में तूफान यागी के कारण आई बाढ़ और भूस्‍खलन में 254 लोग मारे गए हैं और 82 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इन आपदाओं के कारण फंसे हुए स्‍थानीय निवासियों को निकालने के लिए बचावकर्मी लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला