दिसम्बर 28, 2025 9:30 अपराह्न

printer

म्यांमार में मतदान के तीन चरणों में से पहला चरण संपन्न हो गया

म्यांमार में आज मतदान के तीन चरणों में से पहला चरण संपन्न हो गया। यह देश में 2021 में आंग सान सू की की सरकार को सेना द्वारा उखाड़ फेंकने के बाद पांच वर्षों में पहला चुनाव है। सैन्य  शासन का दावा है कि यह चुनाव लोकतंत्र की वापसी का मार्ग प्रशस्त करेगा। हालांकि, विपक्षी गुटों और मानवाधिकार संगठनों ने इस चुनाव को खारिज करते हुए इसे निरंतर सैन्य शासन को वैधता प्रदान करने का प्रयास बताया है। म्यांमार की सबसे लोकप्रिय नेता, आंग सान सू की अब भी जेल में हैं, जबकि उनकी पार्टी, नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) भंग हो चुकी है, जिससे चुनावी प्रक्रिया में सैन्‍य समर्थक दलों का दबदबा बना हुआ है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और अधिकांश पश्चिमी देश सैन्‍य सरकार को म्यांमार की वैध सरकार के रूप में मान्यता नहीं देते हैं। जापान और मलेशिया सहित कई एशियाई देशों ने भी इस चुनाव की आलोचना की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला