मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 20, 2024 1:48 अपराह्न

printer

म्यांमार: बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 293 हुई

म्यांमार में आई बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 293 हो गई है और 89 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस बाढ़ से नेपिदॉ सहित देश के कई राज्य और क्षेत्र के कई नगर प्रभावित हुए हैं।

   

स्‍था‍नीय मीडिया के अनुसार 425 राहत केंद्रों में 1 लाख 61 हजार से अधिक बाढ़ प्रभावित लोग आश्रय लिये हुए हैं। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव और तूफान यागी के कारण हुई तेज बारिश की वजह से इस एशियाई देश में भीषण बाढ़ आई है। स्थानीय अधिकारी, राहत संगठन और स्थानीय निवासी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सफाई, स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने और बाढ़ पीड़ितों को भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुएं वितरित करने के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला