म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ लोगों के विरोध प्रदर्शन पर सेना की बमबारी में 24 लोग मारे गए और 47 अन्य घायल हो गए हैं। सोमवार शाम को सेना ने गाथा क्षेत्र में मध्य म्यांमार में चौग यू टाउनशिप में हमला किया। यहां करीब सौ लोग बौद्ध फेस्टिवल के बाद एकत्रित हुए थे।
2021 में सैन्य शासन के बाद से हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों विस्थापित हुए हैं। म्यांमार में दिसंबर में चुनाव होने हैं।