मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 20, 2024 9:34 अपराह्न

printer

भारतीय मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी मध्यप्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी के प्रकोप का रेड अलर्ट जारी किया

 

    भारतीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए देश के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी मध्यप्रदेश और गुजरात में भीषण गर्मी के प्रकोप का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों के साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी 24 मई तक काफी तेज गर्मी रहेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी-पश्चिमी मानसून मालदीव, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिणी अण्डमान के कुछ हिस्सों की ओर बढ गया है। इस बीच देश के दक्षिणी हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराइकाल, माहे तटीय और दक्षिणी भीतरी कर्नाटक में शुक्रवार तक भारी वर्षा होने का अनुमान है। पश्चिम बंगाल के उप हिमालय क्षेत्र, सिक्किम, असम और मेघालय में भी कल तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी पश्चिमी हिस्सें में कम दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है।