फ़रवरी 19, 2025 1:20 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने 12 जिलों में अगले चार दिन गरज के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने रांची, सरायकेला और सिंहभूम समेत राज्य के 12 जिलों में अगले चार दिन गरज के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि 20 और 21 फरवरी को राजधानी रांची समेत राज्य के दक्षिणी भागों में और 22 फरवरी को पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना है।