मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है। इसी प्रकार की स्थिति हरियाणा, चंडीगढ़, कर्नाटक, केरल, माहे, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में भी रहने की संभावना है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, झारखंड और बिहार में तेज़ हवाओं और बिजली कड़कने के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में दिन में तेज बारिश की संभावना है।
Site Admin | अगस्त 11, 2025 2:02 अपराह्न
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के तराई क्षेत्र, सिक्किम और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया