मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 24, 2025 9:08 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति का अनुमान जताया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा के अलग-अलग क्षेत्रों में आज घना कोहरा रहने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

 

विभाग ने बताया कि पूर्वी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसके कारण आज अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर असम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अगले दो से तीन दिन सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं, अगले दो दिन उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट का भी अनुमान है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला