मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 25, 2024 10:14 पूर्वाह्न

printer

मौसम विभाग ने हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भीषण शीतलहर की आशंका जताई

मौसम विभाग ने आज हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में भीषण शीतलहर की आशंका व्यक्त की है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज रात घना कोहरा छाया रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा और पुद्दुचेरी में बिजली और गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले दो दिन में, देश के उत्तर-पश्चिम में, न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है। पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, अगले 5 दिन में मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला