मौसम विभाग ने कल हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर तेज बारिश और हिमपात की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
News On AIR | जनवरी 26, 2026 9:53 अपराह्न
मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब के कुछ हिस्सों में शीत लहर का अनुमान जताया