सितम्बर 30, 2024 3:46 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने राज्य में दो अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना जतायी

मौसम विभाग ने राज्य में दो अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक बादल छाये रहने और हल्की बारिश की संभावना जतायी है। विभाग ने जानकारी दी है कि 15 अक्टूबर के बाद राज्य से मॉनसून की विदाई होगी। मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार इस बार झारखंड में मॉनसून सामान्य रहा। पूरे राज्य में सिर्फ एक प्रतिशत कम बारिश हुई है जबकि कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इधर राजधानी रांची समेत राज्यभर में अभी अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। सरायकेला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।