अगस्त 31, 2024 6:30 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है उनमें रांची के अलावा पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और चतरा भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने कल तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जतायी है।