उत्तर-पश्चिमी और पछुआ गर्म हवाओं के प्रभाव से राज्य में चल रही लू की स्थिति और गंभीर होती जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कोल्हान और संथाल के 11 जिलों के लिए सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला- खरसावां, धनबाद, बोकारो, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में सीवियर हीट वेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही राज्य के पश्चिमी भाग गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।
Site Admin | अप्रैल 29, 2024 2:49 अपराह्न
मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में सीवियर हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया
