उत्तर-पश्चिम से चल रही गरम हवा ने झारखंड के लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में आज से सीवियर हीट वेव (भीषण लू) चलने की चेतावनी जारी की है, इन जिलों में धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, जामताड़ा शामिल हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ राजधानी रांची में आज हल्के बादल छाये रहने की संभावना है। रांची सहित खूंटी, रामगढ़, गढ़वा, पलामू जिला में लू चलेगी। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया इन है। मौसम विभाग के अनुसार, रांची सहित पूरे राज्य में 29, 30 अप्रैल तथा एक मई को लू चलेगी और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
Site Admin | अप्रैल 28, 2024 2:46 अपराह्न
मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की
