मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न भागों में 12 अक्टूबर तक आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिरने के साथ छिटपुट बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 अक्टूबर के बाद झारखंड में मौसम सामान्य होगा।
श्री आनंद ने वज्रपात की आशंका को देखते हुए चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने खराब मौसम और वज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित स्थान पर शरण लेने को कहा है जबकि गर्जन और वज्रपात के समय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी है।