मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 8, 2024 4:40 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है तो कुछ इलाकों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी चलने की भी संभावना जतायी गयी है। राज्य में ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में हीट वेव चलेगी। बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ में भी लू चलने की चेतावनी जारी की गयी है। इसके विपरीत रांची, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा के अलावा कुछ अन्य हिस्सों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है। शुक्रवार को राज्य के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला