मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में दो और तीन अप्रैल को बारिश होने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालाँकि, चार अप्रैल के बाद से मौसम फिर से शुष्क हो जायेगा।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दो अप्रैल को पलामू प्रमंडल के अधिकतर स्थानों और तीन अप्रैल को कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और रांची में बारिश होने की संभावना है।