अक्टूबर 10, 2024 12:23 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने राज्यभर में हल्के से मध्यम बारिश का अनुमान जताया

मौसम विभाग ने राज्यभर में आज और कल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की प्रबल संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने पूजा के दौरान घर से बाहर निकलने पर सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार 12 अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीद है।