जुलाई 13, 2025 9:39 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के लिए अगले 48 घंटों में तेज वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के लिए अगले 48 घंटों में तेज से बहुत तेज वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने पूर्वी भारत के लिए भी 16 जुलाई तक मूसलाधार वर्षा होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, हरियाणा और उत्‍तर प्रदेश में भी बुधवार तक ऐसी स्थितियां रहने की आशंका है।

इस बीच, दिल्‍ली-एनसीआर के कुछ हिस्‍सों में आज शाम तेज हवाओं के साथ तेज वर्षा होने से लोगों को उमस से राहत मिली।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला