दिसम्बर 29, 2024 5:20 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने रांची समेत 20 जिलों में कल बारिश होने की संभावना जताई

मौसम विभाग ने आज रांची समेत 20 जिलों में बादल छाए रहने और कल बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, रांची के अलावा बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा जिलों में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इन जगहों पर कल हल्की बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।