मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज से तीन दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जतायी है। मौसम विज्ञान केन्द्र रांची ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया की बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दवाबा का क्षेत्र आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसी का असर झारखंड पर दिखायी पड़ रहा है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में कल रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है।