मौसम विभाग ने आज राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। कई स्थानों पर वज्रपात होने की भी चेतावनी जारी की गयी है। इससे पहले कल दिन भर मौसम शुष्क रहा और तेज धूप खिली रही। हालांकि रात में मौसम का मिजाज बदला और रांची, पलामू समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार तक बारिश की संभावना जतायी है। इसके बाद पांच अप्रैल तक आसमान साफ रहने और मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान है।
Site Admin | मार्च 31, 2024 4:36 अपराह्न
मौसम विभाग ने रांची समेत राज्य के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने का अनुमान जताया
